Movie prime

Boney Kapoor : बोनी कपूर ने बंधवाई श्रीदेवी से राखी ,फिर कर ली शादी ! जानिए इनकी ये दिलचस्प लव स्टोरी ….

 
Boney Kapoor : बोनी कपूर ने बंधवाई श्रीदेवी से राखी ,फिर कर ली शादी ! जानिए इनकी ये दिलचस्प लव स्टोरी ….

बॉलीवुड के मशहूर अभीनेता और निर्देशक बोनी कपूर को सभी लोग जानते है! अभिनेता की पहचान बहुत बड़ी हो गयी! वही आज उन्ही की तरफ उनके बेटे अर्जुन कपूर और उनकी बेटी जानवी कपूर भी काफी लोकप्रिय हो गयी है! वही आज हम अपने इस आर्टिकल में बोनी कपूर और श्रीदेवी के लव लाइफ के बारे में कुछ जानकारी के बारे में बात करने वाले है!

श्रीदेवी शादी से पहले ही हो गयी थी प्रेग्नेंट….

Boney Kapoor : बोनी कपूर ने बंधवाई श्रीदेवी से राखी ,फिर कर ली शादी ! जानिए इनकी ये दिलचस्प लव स्टोरी ….

ये तो आप लोग जानते ही होंगे की श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए बोनी ने साल 1996 में आनन-फानन में उनसे शादी कर ली। अब बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी में बोनी और श्रीदेवी का नाम आता है। लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि उनके मिलने की राह में कितनी रुकावटें आईं। इन दोनों की जिंदगी का हर किस्सा बेहद दिलचस्प और फनी है।

श्रीदेवी को माने के लिए बोनी कपूर ने उठाया था ये कदम….

Boney Kapoor : बोनी कपूर ने बंधवाई श्रीदेवी से राखी ,फिर कर ली शादी ! जानिए इनकी ये दिलचस्प लव स्टोरी ….

आइए आपको बताते हैं बोनी के बर्थडे पर दोनों की लव स्टोरी से जुड़ा एक किस्सा। श्रीदेवी को सबसे पहले बोनी कपूर ने प्रपोज किया था क्योंकि वह श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी ने उन्हें फीलिंग्स नहीं दी थीं। लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी। श्रीदेवी के करीब जाने के लिए उन्होंने हैरान कर देने वाला कदम उठाया था। यह बात तब हुई जब बोनी कपूर की फिल्म ‘मि. भारत’ अपने छोटे भाई अनिल कपूर के साथ। उन्होंने तय किया कि वह इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करेंगे। लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं मिला। इसके लिए बोनी ने श्रीदेवी की मां से संपर्क किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए और पैसों की डिमांड की।

Boney Kapoor : बोनी कपूर ने बंधवाई श्रीदेवी से राखी ,फिर कर ली शादी ! जानिए इनकी ये दिलचस्प लव स्टोरी ….

बोनी कपूर को देखिए, वह श्रीदेवी के प्यार में इस कदर पागल थे कि श्रीदेवी की मां ने जितना मांगा था, उससे ज्यादा देने को तैयार हो गए। ये सब उन्होंने इसलिए किया ताकि वह श्रीदेवी के साथ वक्त बिता सकें। लेकिन बोनी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। ये उस वक्त की बात है जब बोनी की शादी नहीं हुई थी। फिर हालात ऐसे बने कि बोनी ने मोना कपूर से शादी कर ली। वहीं श्रीदेवी अपने काम में बिजी हो गईं। बोनी शादी के बाद भी श्रीदेवी से प्यार करते रहे। शादी के बाद भी वह श्रीदेवी के करीब आने के बहाने ढूंढते थे। एक वक्त ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का काफी साथ दिया। उन्होंने उनका हर तरह से सहयोग किया। यहां तक कि उनकी मां का कर्ज भी बोनी कपूर ने ही चुकाया था। श्रीदेवी इससे बहुत प्रभावित हुईं।

मिथुन चक्रबर्ती भी पागल थे श्रीदेवी के लिए…..

इसी बीच श्रीदेवी और मिथुन के अफेयर के किस्से भी चर्चित रहे। मिथुन को शक था कि श्रीदेवी उन्हें धोखा दे रही हैं। श्रीदेवी ने मिथुन को भरोसा दिलाने के लिए बोनी को राखी बांधी थी। लेकिन मिथुन पहले से ही शादीशुदा थे और अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। तभी श्रीदेवी ने बोनी का हाथ पकड़ लिया। बता दें कि बोनी के बेटे अर्जुन अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी से बिल्कुल भी बात नहीं करते हैं। अर्जुन को लगता है कि श्रीदेवी की वजह से उनके माता-पिता अलग हो गए हैं। अर्जुन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका जाह्नवी और खुशी से कोई लेना-देना नहीं है। न ही वह उनसे कभी बात करता है। वहीं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और अर्जुन की आपस में काफी अच्छी पटती है।