15 साल की लड़की के प्यार में पागल हो गए थे गोविंदा ,19 साल की उम्र में बन गई थीं माँ ,जानिए इनकी अनोखी लव स्टोरी के बारे में ….

बॉलीवुड में कॉमेडी और डांस के बादशाह रहे गोविंदा की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही है. अपने करियर के चरम पर गोविंदा ने 24 साल की उम्र में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शुरुआत में दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन हुआ करते थे।लेकिन जब शुरुआत में किसी भी कपल की लड़ाई होती है तो वह रिश्ता काफी जायदा मजबूत बन जाता है ,ऐसा ही इस रिश्ते में हुआ। इन दोनों के बीच में काफी लड़ाई झगड़े के बाद में इतना गहरा प्यार हो गया कि दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं पाते थे। आइये जानते हैं इन दोनों की इस अनोखी लव स्टोरी के बारे में ….
जाने-पहचाने दुश्मनों से दोस्ती हुई गोविंदा-सुनीता की…

अपने करियर के संघर्ष के दौरान गोविंदा अपने मामा आनंद के घर पर रहा करते थे। आनंद की पत्नी सुनीता की बड़ी बहन थीं। जब गोविंदा अपने मामा के यहां रहते थे तो उनकी मौसी की बहन सुनीता भी उनके घर यहां आया करती थीं। शुरुआत में दोनों के बीच काफी लड़ाई भी हुआ करती थी. इसका कारण यह था कि दोनों का स्वभाव अलग-अलग था। गोविंदा शांत स्वभाव के देसी स्टाइल के लड़के थे। जबकि सुनीता एक हाई प्रोफाइल परिवार से आने वाली एक बेतरतीब लड़की थी। दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था, जिसे गोविंदा के मामा आनंद ने बीच-बचाव कराया था। हालांकि दोनों में एक बात कॉमन थी। दोनों को डांस करना बहुत पसंद था।
गुपचुप तरीके से की शादी…..

झगड़े को सुलझाने के लिए आनंद दोनों को डांस कॉम्पिटिशन करने की सलाह देता था। डांस के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई और महज 24 साल के गोविंदा ने 11 मार्च 1987 को सिर्फ 18 साल की सुनीता से शादी करने का फैसला किया। उस समय गोविंदा अपने करियर के चरम पर थे, अपनी फीमेल फैन फॉलोइंग को ध्यान में रखते हुए दोनों अपनी शादी को गुप्त रखने का फैसला किया। शादी के एक साल बाद 16 जुलाई 1988 को बेटी नर्मदा को जन्म दिया। नर्मदा भी अपने पिता की तरह एक अभिनेत्री हैं। इसके बाद दोनों ने शादी के कई उतार-चढ़ाव भी देखे।
नीलम कोठारी से प्यार हो गया…..

कम उम्र में शादी करने वाले गोविंदा को अपनी पहली फिल्म की हीरोइन नीलम कोठारी से प्यार हो गया था। गोविंदा ने ‘स्टारडस्ट’ मैगजीन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि, ‘मुझे याद है पहली बार मैंने उन्हें (नीलम कोठारी) प्राणल मेहता के ऑफिस में देखा था। उसने सफेद शॉर्ट्स पहन रखे थे। उसके लंबे और सीधे बाल हवा में परी की तरह लहरा रहे थे। उसने विनम्रता से मुझे हैलो कहा, मैं डर गया क्योंकि मेरा हाथ अंग्रेजी में तंग था और आज भी है। मैं डर गया था और सोच रहा था कि मैं सेट पर उससे कैसे बात करूंगा। मैंने उनके साथ काम करने की कभी कल्पना भी नहीं की थी। यह दिवास्वप्न जैसा था। मैंने उन्हें जवानी समेत कई फिल्मों में देखा था।
दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी….
इस बात को लेकर सुनीता काफी परेशान रहने लगी और दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया। झगड़ों ने कुछ ही समय में बड़ा रूप ले लिया और झगड़े के दौरान दोनों ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। हालांकि, किसी तरह उनकी शादी उतार-चढ़ाव के बीच बची रही और दोनों ने उम्र के पड़ाव पार कर लिए। बाद में गोविंदा के अफेयर की खबरें रानी मुखर्जी के साथ भी आईं। इस दौरान भी गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में खटास आ गई और सुनीता घर छोड़कर मायके आ गई। हालांकि बाद में दोनों ने इसे ठीक कर लिया और आज करीब 30 साल बाद दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।