Movie prime

Today Gold Price : दीवाली से पहले सोने के दाम छू रहे हैं आसमान , चांदी में भी आई तेजी ,जानिए 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव ... 

Today Gold Price: Before Diwali, gold prices are touching the sky, silver also increased, know the latest price of 24 carat gold...

 
as
Whatsapp   JOIN US                               
Telegram                                               JOIN US
Google News  JOIN US

दशहरा के बाद से लगातार ही सोने की दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है, और सोने के दाम लोगों को परेशान कर रहे हैं, लेकिन शनिवार को सोने के दाम में स्थिरता देखी गई है, लेकिन यह स्थिरता नाम मात्र के लिए थी क्योंकि अगले दिन यानि रविवार को सोने के दाम में एक बार फिर से ₹700 की बढ़ोतरी हो गई. देश के अलग-अलग शहर में सोने के दाम अलग-अलग है. आईए जानते हैं कि आज सोने का भाव क्या चल रहा है? 

एक बार फिर से आसमान छू रहा सोना 

as

सोने के दाम दशहरा के बाद से आसमान छूते हुए दिखाई दे रहे हैं और आज दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के ताजा भाव जारी कर दिए हैं. अगले महीने में दिवाली का त्यौहार है और उससे पहले कल करवा चौथ मनाई जा रही है जिसकी वजह से सोने के दाम बढ़ रहे हैं. महिलाएं अपने लिए सोने की चीज खरीद रही हैं यह भी एक सोने के दाम बढ़ने का मुख्य कारण है. 

₹700 महंगा हुआ सोना 

आज भी सोने के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है सोने के दाम में आज ₹700 बड़े हैं और अब 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,000 हो गया है, वहीं अगर कल की बात की जाए तो कल 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 61,940 था . अगर 22 कैरेट गोल्ड की बात की जाए तो 10 ग्राम 22 कैरेट सोना इस समय पर 57,400 पर चल रहा है. 

यह भी देखें--बचत खाता में भूलकर भी न रखें लिमिट से ज्यादा रुपये ,वरना इनकम टैक्स की हो सकती है कार्यवाही , क्या आपको पता है सेविंग अकाउंट में कितने रुपये रखे जाते हैं ? जानिए .... 

चांदी के भाव में बनी हुई है स्थिरता 

as

वहीं अगर इस समय पर चांदी के भाव की बात की जाए तो लगातार ही इसके भाव बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं शुक्रवार को चांदी के दाम में ₹500 की तेजी आई वहीं शनिवार को एक बार फिर से ₹500 लुढ़ककर 74,600 किलो हो गई, वहीं अगर आज चांदी के दाम की बात की जाए तो इस समय पर 74,600 रुपये  किलो बिक रही है.

यह भी देखें--IND Vs ENG: इस दिग्गज गेंदबाज से खौफ खाते हैं Virat Kohli, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान