Movie prime

चाणक्य नीति: अगर आपकी पत्नी में हैं ये गुण तो आप हैं दुनिया के सबसे भाग्यशाली इंसान

Chanakya Niti: If your wife has these qualities then you are the luckiest person in the world.

 
Chanakya Niti

आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक 'चाणक्य नीति' (Chankyniti) में मनुष्य की समस्याओं को देखते हुए सैकड़ों नीतियों का वर्णन किया है। ये नीतियां मनुष्य के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती हैं। एक अच्छे, सुखी परिवार के लिए पति-पत्नी दोनों का महत्व और योगदान आवश्यक है। लेकिन महिला को परिवार की रीढ़ माना जाता है क्योंकि वह बच्चों का पालन-पोषण करती है, घर के सभी सदस्यों को एकजुट रखती है और मुश्किल समय में पति का हौसला बढ़ाती है।

Telegram JOIN US
Whatsapp JOIN US

आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले जो सिद्धांत, गुण, जीवन जीने के तरीके बताए थे वे आज के समय के लिए भी उपयुक्त हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी स्त्री में कुछ खास गुण होते हैं तो उससे विवाह करने वाले व्यक्ति की बंद किस्मत भी जाग जाती है।

एक शांत और खुश महिला

क्रोध, झगड़े न केवल घर की शांति को भंग करते हैं, बल्कि कई समस्याओं का कारण भी बनते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसी महिलाएं जो शांत और खुशमिजाज होती हैं, वह पूरे घर को सकारात्मकता से भर देती हैं। ऐसी स्त्री से विवाह करने वाले व्यक्ति का घर सुखमय होता है।

सीमित इच्छाशक्ति वाली महिला

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस भी स्त्री की इच्छाएं सीमित होती हैं उसका पति भाग्यशाली होता है। क्योंकि यह तो जगजाहिर है कि पत्नी की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए पति अक्सर सड़क पर आ जाता है। कभी-कभी वे गलत काम कर देते हैं जिसके कारण सत्यानाश हो जाता है। इसलिए जिस पत्नी की इच्छाएं बहुत सीमित हों उसका पति सचमुच भाग्यशाली कहा जा सकता है।

अच्छी बातचीत करने वाली महिला

उस स्त्री के पति से अधिक भाग्यशाली कोई नहीं है जिसकी बातचीत शहद के समान मीठी हो। क्योंकि ऐसी महिलाएं आस-पड़ोस, रिश्तेदार, रिश्तेदार सभी से अच्छे संबंध बनाए रखती हैं। जिससे परिवार में मान-सम्मान बना रहता है और शांति भी बनी रहती है। ऐसी स्त्री से विवाह करने पर जीवन सुखी रहता है।

शिक्षित-संस्कारी महिला

अगर आपकी पत्नी शिक्षित और संस्कारी है तो जीवन बहुत खुशहाल हो जाता है। ऐसी महिलाएं जीवन में हर चुनौती का सामना करने की ताकत रखती हैं। जब भी कोई पुरुष मुसीबत में होता है तो एक महिला उसके साथ खड़ी होती है। ऐसी गुणी पत्नी किसी पुरुष के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा भी हो सकती है।

यह भी देखें-- अपनी पत्नी होते हुए भी दूसरी पत्नी के प्रति इसलिए आकर्षित होते हैं मर्द ,वजह जानकर हो जायेंगे हैरान ….